फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-44 पर झपटमार गिरोह सक्रिय : कार रुकवाकर डेढ़ लाख रुपये और सोने के गहनों से भरा बैग लूटा

Sat, 11 Jul 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर वाहन चालकों को निशाना बनाने वाला झपटमार गिरोह लगातार सक्रिय है। वीरवार को रात गांव प्रीतमपुरा के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार में खराबी का झांसा देकर पंजाब के कारोबारी को रुकवाया और उनकी पत्नी का हैंडबैग लूटकर भाग गए। हैंडबैग में डेढ़ लाख रुपये व तीन से चार तोले सोने के आभूषण थे।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लगातार सामने आ रही घटनाओं से हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पंजाब के जीरकपुर के वीआईपी रोड निवासी कारोबारी शशि भूषण ने बताया कि वह पत्नी सरिता बंसल और बेटे पुलकित के साथ कार से दिल्ली के पंजाबी बाग में अपने साले के घर आए थे।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वीरवार रात को वापस लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह प्रीतमपुरा मोड़ से आगे पहुंचे तो एक बाइक सवार उनकी कार के दाईं ओर से निकला और वाहन में खराबी होने का इशारा कर आगे चला गया।शशि भूषण ने बताया कि वाहन में तकनीकी खराबी की आशंका में उन्होंने कार रोककर जांच शुरू की।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने कार की खिड़की खोलकर आगे की सीट पर बैठी उनकी पत्नी के हाथ से हैंडबैग झपट लिया। कुछ दूरी पर दूसरी बाइक पर हेलमेट पहने उसका साथी पहले से इंतजार कर रहा था। दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर दिल्ली की ओर विपरीत दिशा में भाग गए।
सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर लूट की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है।
दो सप्ताह में तीसरी वारदात
सोनीपत में दो सप्ताह के अंदर हाईवे पर यह तीसरी वारदात है। इससे पहले अंबाला के रानीबाग निवासी सुमन जैन से 29 जून की रात को एक लाख रुपये व सामान कार पंक्चर का बहाना बनाकर लूटा था। वहीं इससे पहले 23 जून को कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 निवासी रामशरण कलसी की पत्नी से नकदी छीनी थी। पंचायती राज विभाग से कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) के पद से सेवानिवृत्त रामशरण ने बताया था कि कुमासपुर के पास बाइक सवार दो युवकों ने कार में पंक्चर होने का इशारा कर गाड़ी रुकवाने के बाद उनकी पत्नी का पर्स छीन लिया था।
विज्ञापन



कार रुकवाने के बाद नकदी व आभूषण से भरा पर्स लूटा गया है। कुंडली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
- रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें