फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तस्कर 3.4 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
3.460 किलो चरस के पकड़ा गया आरोपी। स्रोत : प्रवक्ता 
विज्ञापन
फोटो - 17
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। क्राइम यूनिट गोहाना की टीम ने 3.460 किलोग्राम चरस के साथ जयपाल निवासी गांव मुंडलाना को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में आरोपी सेक्टर-7 गोहाना में रह रहा था।
पुलिस को 13 मार्च को सूचना मिली थी कि जयपाल मोटरसाइकिल पर चरस लेकर बेचने के लिए जींद-गोहाना रोड की तरफ आने वाला है। इस पर पुलिस ने नई अनाज मंडी के पीछे किसान कॉलोनी के सामने मिनी बाईपास रोड पर नाका लगाकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर के बाद मोर चौक की तरफ से बाइक सवार व्यक्ति आया हुआ दिखाई दिया। उसे रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम जयपाल बताया। उसकी मोटरसाइकिल की टंकी पर पैरों के बीच में रखे थैले रखी हुई थी। शक होने पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में थैली की तलाशी ली गई।
तलाशी में पीली थैली के अंदर काले रंग की प्लास्टिक की थैली में बत्ती जैसी चरस बरामद हुई। कंप्यूटर कांटे से वजन करने पर चरस का कुल वजन 3 किलो 460 ग्राम पाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत थाना शहर गोहाना में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चरस के स्रोत और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें