फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 3.3 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

Sun, 19 Jan 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :20: सोनीपत क्राइम यूनिट सेक्टर-3 की तरफ से मादक पदार्थ तस्करी में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर-3 की टीम ने देवडू रोड बाईपास से मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव देवडू निवासी शोहेब उर्फ सोहित है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.3 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


क्राइम यूनिट सेक्टर-3 प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक राकेश अपनी टीम के साथ कुराड़ बाईपास देवडू चौक के पास मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि शोहेब उर्फ सोहित नशीला पदार्थ गांजा बेचता है। आरोपी देवडू गांव की फिरनी पर बाईपास की तरफ बोरे में गांजा सहित खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापा डाला। वहां पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने आरोपी से नाम पूछा तो उसने अपनी पहचान शोहेब उर्फ सोहित के रूप में दी। पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी के सामने उसकी तलाशी ली तो उसके बोरे से तीन किलो 300 ग्राम गांजा मिला। आरोपी के खिलाफ सेक्टर 27 थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ की जाएगी कि वह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था।

लगातार कसा जा रहा शिकंजा

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मादक पदार्थ तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। पुलिस ने वर्ष 2024 में मादक पदार्थ तस्करी के 102 मुकदमे दर्ज कर 140 तस्करों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें