फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उपमंडल अस्पताल से एसएमओ व नर्सिंग अधिकारी का तबादला, वर्क सस्पेंड दो दिन के लिए स्थगित

Wed, 07 Aug 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। नागरिक अस्पताल में 20 दिन से एसएमओ डाॅ. सत्यपाल के नेतृत्व में चले आ रहे चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के वर्क सस्पेंड को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। सरकार ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के आगे झुकते हुए एसएमओ व नर्सिंग अधिकारी का तबादला कर दिया है। इसके बाद वर्क सस्पेंड पर चल रहे कर्मियों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन


अस्पताल में 20 दिन से चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी वर्क सस्पेंड किए हुए थे। एसएमओ व नर्सिंग अधिकारी पर विभिन्न आरोप लगाकर वह सरकार से उनके तबादले की मांग कर रहे थे। वर्क सस्पेंड की वजह से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई थी। ऐसे में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एसएमओ डाॅ. आशा सहरावत का जिला नागरिक अस्पताल, चरखी दादरी और नर्सिंग अधिकारी राजेश का यमुनानगर जिले के गांव अंटावा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तबादला किया है। वर्क सस्पेंड की अगुवाई कर रहे एसएमओ डॉ. सत्यपाल व डाॅ. नितिन फलस्वाल बताया कि वह वर्क सस्पेंड को खत्म नहीं कर रहे हैं, फिलहाल इसे स्थगित किया जा रहा है। एक प्रतिनिधिमंडल 8 अगस्त को मुख्यमंत्री से मिलेगा और वर्क सस्पेंड को खत्म कर काम पर लौटने की घोषणा करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें