फोटो 12: सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास अवैध निर्माण को गिराता बुलडोजर। स्रोत: एसएमडीए
सोनीपत। गांव बड़वासनी के पास सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की ओर से अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। टीम ने निर्माणाधीन दो कमरों और शौचालय को ध्वस्त कर 100 गज जमीन को कब्जे से मुक्त कराया।
जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नीलम शर्मा ने बताया कि अवैध निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। एसएमडीए की टीम ने गांव बड़वासनी में सोनीपत बाईपास के निकट कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अवैध काॅलोनियों में प्लाॅट न खरीदें।
ऐसी काॅलोनियों में सरकार की ओर से कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। इससे लोगों की मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है।
प्लाॅट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित काॅलोनी नियमानुसार स्वीकृत है या नहीं। नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण करने से पूर्व एसएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से अनुमति लेना अनिवार्य है।