फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसएमडीए ने की अवैध निर्माण पर कार्रवाई

Tue, 28 Apr 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव नाहरी के पास अवैध निर्माण ढहाती एसएमडीए की टीम। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
खरखौदा। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की तरफ से डीटीपी नीलम शर्मा की अगुवाई में नाहरी गांव के आसपास बसाई जा रही दो अवैध काॅलोनियों में तोड़फोड़ की गई। खरखौदा में टीम ने 66 डीपीसी, एक निर्माणाधीन मकान गिराने के साथ ही ढाई एकड़ में ईंटों से बनाए रास्तों को उखाड़ दिया।
विज्ञापन

डीटीपी का कहना है कि लगातार माॅनिटरिंग करते हुए क्षेत्र में कड़ी नजर रखी जा रही है। अवैध काॅलोनियों को किसी भी प्रकार से पनपने नहीं दिया जाएगा उनकी टीमें लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं। इसके तहत नाहरी गांव के पास साढ़े सात एकड़ में काटी जा रही दो अवैध काॅलोनियों पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

तोड़फोड़ कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता एसएमडीए अंकित दहिया व एसएमडीए इंफोर्समेंट व पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें