फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों की मांगों को लेकर एसकेएम का धरना कल

Sun, 09 Nov 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की ओर से प्रदेश भर में प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में गोहाना रोड स्थित उपायुक्त कार्यालय पर किसानों की मांगों की सुनवाई न होने को लेकर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य ईश्वर सिंह ने बताया कि बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अभी तक किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया है। साथ ही फसल खरीद के मामले में किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्हें मंडियों में फसलों के पूरे दाम नहीं मिल रहे हैं। फसल में नमी के नाम से कटौती की जा रही है।
अगली फसल बोने के लिए खाद व बीज का पूरा प्रबंध नहीं किया जा रहा है। इन मांगों को लेकर 10 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। उस दौरान प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें