फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले का छठा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 23 : सोनीपत पुलिस की गिरफ्त में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले का आरोपी। स्रोत : पुलिस प्रवक - फोटो : विवि
विज्ञापन
सोनीपत। थाना सदर पुलिस ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद एक और आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

गांव कामी निवासी देवेंद्र ने 15 जुलाई को थाना सदर में शिकायत दी कि वह अपने पिता महाबीर सिंह के साथ सुबह 6 बजे बाइक पर सवार होकर खेत में पशुओं का चारा लेने के लिए गए थे।
शाम साढ़े छह बजे लौटते समय राजकुमार के मकान के सामने पहुंचे तो गांव की तरफ से तीन बाइकों पर 8-9 युवक आए और उनकी बाइक के आगे गाड़ी अड़ा कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने रॉड से उन पर वार किए।
विज्ञापन

आरोपियों ने धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो अगली बार जान से मार देंगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा में मुकदमा दर्ज पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सोमवार को पुलिस ने छठे आरोपी सचिन उर्फ कैरा उर्फ डुप्लीकेट निवासी गांव भिगान को गिरफ्तार कर लिया। चालान कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें