फोटो : 14: कुंडली थाना पुलिस की गिरफ्त में हत्या की कोशिश का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। पुलिस ने हत्या की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने की घटना में छह साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के ईनामी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार पूर्णिया निवासी दिलशाद उर्फ राजा को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
मोहम्मद दिलशाद उर्फ राजा पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर राजू, रोहित और सोनू पर हमला किया था, जिसमें रोहित को गंभीर चोटें आई थी। यह मामला थाना कुंडली में दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही दो आरोपियों मोहम्मद सकिल उर्फ बीरू और मो. साहिद को गिरफ्तार कर लिया था।
अब तीसरे आरोपी मो. दिलशाद उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। छह साल से वांछित चल रहे दिलशाद की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया है।