फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह वर्षीय बच्चे को बाइक से मारी टक्कर, हालत गंभीर

Sat, 01 Aug 2026 08:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीतप। मुरथल में स्कूल बस से उतरकर घर की ओर जा रहे छह वर्षीय बच्चे को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मुरथल निवासी दिनेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनका छह वर्षीय बेटा रुद्र निजी स्कूल में पढ़ता है। बुधवार दोपहर करीब 1:15 बजे वह स्कूल बस से घर पहुंचा था। बस से उतरने के बाद जब वह सड़क पार कर रहा था तो बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बेटा सड़क पर गिर गया। परिजन उसे उपचार के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए परिजन निजी अस्पताल लेकर गए। दिनेश ने बताया कि हादसे के बाद पता लगा कि बाइक औरंगाबाद (ब्राह्मणवास) निवासी प्रिंस चला रहा था।
विज्ञापन

वह फिलहाल मलिकपुर गांव में अपने मामा के घर रह रहा है। थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें