फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह गाड़ियां दो दिन नहीं जाएंगी कालका

Sun, 06 Jul 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत कालका स्टेशन पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज निर्माण का काम शुरू हो गया है। इसके चलते 14 और 15 जुलाई को यातायात सह ओएचई ब्लॉक रहेगा। ऐसे में रेलवे की ओर से अंबाला से कालका रूट पर चलने वाली दो सवारी गाड़ियों 54531, 54532 का 14 जुलाई को परिचालन रद्द किया गया है। इसके अलावा नई दिल्ली से कालका रूट पर चलने वाली छह एक्सप्रेस ट्रेनों का बीच रास्ते तक परिचालन होगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 14 जुलाई को ट्रेन संख्या 12011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस का चंडीगढ़ तक परिचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 12012 कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 14 जुलाई को चंडीगढ़ से ही अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।
इसके अलावा 14 जुलाई को ट्रेन संख्या 12005 नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस का चंडीगढ़ व 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस का अंबाला कैंट तक परिचालन किया जाएगा। 15 जुलाई को ट्रेन संख्या 12006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस चंडीगढ़, व 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस अंबाला कैंट से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।
विज्ञापन

ऐसे में दिल्ली-कालका रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे यातायात ब्लॉक के चलते दो दिन दिल्ली-कालका रूट पर चलने वाली अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भी थोड़ा प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें