फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलंबी कलां स्टेशन पर ओएचई टूटने से छह घंटे तक अप ट्रैक बाधित, आठ पैसेंजर रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के होलंबी कलां रेलवे स्टेशन के पास शनिवार दोपहर पुरानी दिल्ली से पानीपत जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के पैंट्रो में उलझकर ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) टूट गई। जिसके चलते रेलवे यातायात बाधित हो गया। जिस कारण अप और डाउन ट्रैक पर दौड़ने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को यथास्थान पर रोक दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक घंटे बाद ओएचई जोड़ने का काम शुरू किया गया। इस घटना से करीब छह घंटे तक रेलवे यातायात प्रभावित रहा। ओएचई को जोड़ने के बाद शाम 7.27 बजे ट्रेनों को रवाना किया। इससे जहां अप व डाउन ट्रैक की सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चली, वहीं रेलवे ने दोपहर बाद छह पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी।
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली से दोपहर 12.50 बजे चलकर पानीपत जाने वाली गाड़ी संख्या 64533 पैसेंजर ट्रेन दोपहर 1.48 बजे जब होलंबी कलां रेलवे स्टेशन से पहले आउटर पर पहुंची तो ट्रेन के पैंट्रो में तकनीकी खामी आने से उसमें उलझकर ओएचई टूट गई जिससे रेलवे यातायात बाधित हो गया। दिल्ली से सोनीपत की तरफ जा रही बठिंडा एक्सप्रेस को आदर्श नगर, इंटरसिटी एक्सप्रेस को बादली और जनशताब्दी एक्सप्रेस को होलंबी स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया। वहीं डाउन ट्रैक पर भी यातायात बाधित हो गया। अमृतसर-दिल्ली सुपरफास्ट को सोनीपत स्टेशन पर ही रोक दिया गया। अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें भी अन्य स्टेशनों पर रोकनी पड़ी। डाउन ट्रैक को शाम 4 बजे के बाद चालू किया गया। वहीं अप ट्रैक शनिवार शाम 7.27 बजे दुरुस्त हो पाया। ओएचई टूटने से ट्रेनों प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
दादर एक्सप्रेस और जनशताब्दी को बनाया पैसेंजर
ओएचई तार टूटने से बाधित हुए रेलवे यातायात के कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस स्थिति में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 11058 दादर एक्सप्रेस को पानीपत दिल्ली तक पैसेंजर बनाया गया। अप ट्रैक पर भी जनशताब्दी को यात्रियों की सुविधा के लिए पानीपत तक पैसेंजर बनाया गया। जिससे यात्रियों ने कुछ राहत मिल सकी।
विज्ञापन

यह ट्रेनें हुई प्रभावित
अप ट्रैक
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम लेट
12459 इंटरसिटी एक्सप्रेस 4 घंटे
14731 बठिंडा एक्सप्रेस 5 घंटे
12057 जनशताब्दी एक्सप्रेस 3 घंटे
12013 अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे
12005 कालका शताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे
14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 14 घंटे
64533 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 6 घंटे
--
डाउन ट्रैक
12460 अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट 2.50 घंटे
12046 नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 1.22 घंटे
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 2 घंटे
64454 पानीपत-पुरानी दिल्ली पैसेंजर 1 घंटा
22430 पठानकोट एक्सप्रेस 35 मिनट
12926 पश्चिम एक्सप्रेस 1.20 घंटे
इन ट्रेनों को किया रद्द
64451 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर
64453 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर
64471 गाजियाबाद-पानीपत पैसेंजर
64466 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर
54303 दिल्ली-कालका पैसेंजर
64534 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर
होलंबी कलां रेलवे स्टेशन के पास दोपहर करीब 1.50 बजे दिल्ली-पानीपत पैसेंजर के पैंट्रो में उलझकर ओएचई टूट गई थी जिस कारण अप व डाउन ट्रैक बाधित रहा। ओएचई तार टूटने के कारण सभी पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों को यथास्थान रोकना पड़ा। इसके साथ ही कई ट्रेनें को रद्द किया गया। -गजेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें