फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल कनेक्शन लेने में जेब कम ढ़ीली होगी, 2400 की जगह एक हजार रुपये देने होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पेयजल का नया कनेक्शन लेने वाले मकान मालिकों को राहत दी है। पेयजल कनेक्शन लेने के लिए जहां पहले 2400 रुपये सिक्योरिटी फीस के अलावा पाइप और लेबर का खर्चा देना होता था। वहीं अब सिक्योरिटी फीस में मात्र एक हजार रुपये जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

पेयजल का कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को जन स्वास्थ्य विभाग में सिक्योरिटी फीस के 2400 रुपये और पाइप, लेबर का खर्चा अलग से देना होता था जिस कारण उपभोक्ता पर दोहरी मार पड़ती थी। सिक्योरिटी फीस ज्यादा होने के कारण कुछ लोग अवैध रूप से कनेक्शन कर लेते थे। जिससे पेयजल सप्लाई में दूषित पानी जाने लगता था और सप्लाई भी पूरी नहीं पहुंच पाती है। पेयजल की समस्या से जूझ रहे शहर के लोगों को सरकार ने राहत दी है। इससे जहां उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा, वहीं अवैध कनेक्शन में कमी आएगी। सरकार ने अब नये कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं से सिक्योरिटी फीस में मात्र एक हजार रुपये लेने के आदेश दिए है। साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए है कि वह उपभोक्ता के दरवाजे पर पाइप लगाकर छोड़ेंगे, जिससे उनकी लेबर और पाइप का खर्चा भी बच जाएगा।
अवैध कनेक्शनों में आएगी कमी
पेयजल कनेक्शन लेने के लिए 2400 रुपये की सिक्योरिटी फीस होने पर आर्थिक रूप से कमजोर लोग कनेक्शन लेने में आनाकानी करते है। इसके बाद वह अवैध रूप से कनेक्शन करके पेयजल उपयोग करते थे। पेयजल लाइन में अवैध कनेक्शन होने से उसमें लीकेज होने लगता है और सप्लाई में दूषित पानी भी आने लगता है। अब सिक्योरिटी फीस होने पर अवैध कनेक्शन में कमी आएगी।
विज्ञापन

पेयजल कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को पहले 2400 रुपये फीस जमा करनी होती थी और पाइप व लेबर खर्चा भी देना होता था। अब सिक्योरिटी फीस में कमी करते हुए मात्र एक हजार रुपये कर दिए है जिससे नये उपभोक्ताओं को फायदा मिल सके।
विज्ञापन

-सतपाल योगी, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें