फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह लोग डेंगू संक्रमित मिले, आंकड़ा 455 पहुंचा

Sat, 23 Nov 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28. सोनीपत की एक कॉलोनी में घर के बाहर मिट्टी के बर्तन में भरे पानी में लार्वा देखते स्वास
विज्ञापन
सोनीपत। डेंगू, वायरल बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को छह लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। अब डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 455 हो गई है। स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी जा रही है। साथ ही वहां पानी से भरे बर्तनों में लार्वा की जांच की जा रही है। उसके बावजूद शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा डेंगू संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में वायरल बुखार के मरीज काफी संख्या में मिल रहे हैं। डेंगू के मामले भी लगातार मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार फॉगिंग कराने का दावा किया जा रहा है, लेकिन डेंगू पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को डेंगू के छह संक्रमित मिले हैं। वेस्ट रामनगर, मसद मोहल्ला, सिद्धार्थ कॉलोनी, बाबा कॉलोनी, सेक्टर-14, गांव रामनगर में एक-एक संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर मलेरिया जांच के लिए मरीजों के रक्त के नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेज रहे हैं। साथ ही मरीजों को डेंगू जांच के लिए उन्हें जिला नागरिक अस्पताल व महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थित डेंगू लैब में रक्त के नमूने देने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें