फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेयजल लाइन में छह इंच छेद, 25 दिन तक घरों में पहुंचा गंदा पानी

विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के मयूर ​विहार गली नंबर 9 के सामने खोदाई के दौरान जर्जर मिली पेयजल लाइन। स्रोत:
विज्ञापन
सोनीपत। मयूर विहार में करीब 25 दिनों से पेयजल लाइन में छह इंच का बड़ा छेद होने के कारण सीवर का गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा था। नगर निगम की इस बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ है। लगातार शिकायतों और आंदोलन के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया। बुधवार को खोदाई में जर्जर पेयजल लाइन की स्थिति सामने आई। इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

लोगों के विरोध के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम मयूर विहार पहुंची। निगम पार्षद प्रतिनिधि एवं जिला पार्षद संजय बड़वासनी भी टीम के साथ थे। गली नंबर-9 के सामने पेयजल लाइन की खोदाई की गई। यहां कई स्थानों पर पाइप क्षतिग्रस्त मिले। जांच के दौरान पेयजल लाइन में करीब छह इंच का बड़ा छेद मिला। इससे आसपास की सीवर लाइन का दूषित पानी सीधे पेयजल में मिल रहा था। यही पानी पिछले करीब 25 दिनों से कॉलोनी के घरों तक पहुंच रहा था।
लोगों ने निगम कार्यालय के गेट पर लगा दिया था ताला
दूषित पानी की समस्या से परेशान लोगों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। विधायक निखिल मदान मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

वर्जन
स्थानीय लोगों को लंबे समय से दूषित पानी के कारण पीने के पानी के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था। बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ था। अब लोगों को उम्मीद है कि जर्जर पाइप लाइन बदलने के बाद कॉलोनी में जल्द ही स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

संजय बड़वासनी, जिला पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें