फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस लाइन में छह दिवसीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आगाज

Mon, 03 Feb 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में हरियाणा योग आयोग की तरफ से चलाए गए सूर्य नमस्कार अभियान-2025 के तहत रविवार को छह दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) नरेंद्र कादयान ने बताया कि सूर्य नमस्कार 12 शक्तिशाली योग आसनों का एक क्रम है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। सूर्य नमस्कार सभी योगासन में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इसके निरंतर अभ्यास से शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है।
उन्होंने कहा कि जब हर कोई योग करने का संकल्प लेगा तो भारत सबसे शक्तिशाली देश बन जाएगा। नियमित रूप से योग करने वाला व्यक्ति किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि पहला सुख स्वस्थ शरीर है और योग बीमारियों को दूर करने का मंत्र है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सूर्य नमस्कार के विभिन्न स्वरूप प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें