संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को जिलेभर में मनाया गया। सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। उन्होंने भाइयों की लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दिया। शहर के विभिन्न बाजारों में राखियों की खरीदारी के लिए दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही घरों में उत्सव जैसा माहौल था। महिलाओं ने विशेष पकवान बनाए और मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
इसके बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी। उन्होंने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलवाया। भाइयों ने बहनों को उपहार और शगुन देकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कई महिलाएं 27 अगस्त 2026 को ही अपने मायके पहुंच गई थीं। कुछ को शुक्रवार सुबह भाइयों के घर जाना पड़ा।
चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी अमित शौनक ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आता है। यह पर्व प्रत्येक बहन और भाई के जीवन में बहुत महत्व रखता है। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी उन्नति की कामना करती हैं। भाई भी बहन का हर कदम पर साथ निभाने का वचन देते हैं।
इंसेट
मोबाइल और वीडियो कॉल से खुशियां साझा कीं
जो बहनें किसी कारण से भाइयों तक नहीं पहुंच सकीं, उन्होंने तकनीक का सहारा लिया। उन्होंने मोबाइल और वीडियो कॉल के जरिये रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इन बहनों ने भाइयों को शुभकामनाएं भी दीं। कई बहनों ने पहले ही डाक, कोरियर और अन्य माध्यमों से भाइयों को राखियां भेज दी थीं। तकनीक और संचार के साधनों के सहारे दूर-दराज रह रहे भाई-बहन भी इस पर्व से भावनात्मक रूप से जुड़े रहे।
फोटो : सोनीपत के गोहाना में खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत गहलावत को राखी बांधती छात्रा। स्रोत: शि
फोटो : सोनीपत के गोहाना में खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत गहलावत को राखी बांधती छात्रा। स्रोत: शि
फोटो : सोनीपत के गोहाना में खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत गहलावत को राखी बांधती छात्रा। स्रोत: शि
फोटो : सोनीपत के गोहाना में खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत गहलावत को राखी बांधती छात्रा। स्रोत: शि