फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेड़ काटने का विरोध करने पर बहन को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 28 Jan 2026 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना । गांव शामड़ी में सोमवार को एक भाई ने अपनी बड़ी बहन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की वजह 58 वर्षीय संतोष के अपने भाई को खेत के मेढ़ पर खड़े पेड़ को काटने से रोकना था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शामड़ी बुराण के दिलबाग ने बताया कि 26 जनवरी को दोपहर 1 बजे गांव के सुनील की कॉल आई कि तुम्हारे भाई रोहताश ने बहन संतोष को पीट-पीटकर घायल कर दिया है। वह उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर लेकर जा रहा है। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।
दिलबाग ने पुलिस को आगे बताया कि उनकी बहन संतोष अविवाहित थीं। उनके नाम गांव में कृषि भूमि है। साथ में उनके भाई रोहताश का खेत है। रोहताश खेत की मेढ़ से पेड़ काट रहा था जिसका संतोष ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर रोहताश ने संतोष को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

शामड़ी की एक महिला की हत्या की शिकायत मिली थी। मृतका के भाई दिलबाग की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहताश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। संजय कुमार, प्रभारी, मुंडलाना चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें