फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लघु सचिवालय से बजेगा सायरन, दौड़ेंगे सुरक्षा वाहन

Wed, 07 May 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए प्रशासन की ओर से बुधवार शाम 4 बजे मॉक ड्रिल करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रशासनिक सक्रियता, संसाधनों की उपलब्धता व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। लघु सचिवालय परिसर को इसके लिए मुख्य क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां से मॉक ड्रिल की गतिविधियों का संचालन व मूल्यांकन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल की शुरुआत जिलेभर में एक साथ बजने वाले सायरनों से होगी, जो आपदा की चेतावनी का संकेत होंगे।
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों व आपात सेवाओं की ओर से आपातकालीन प्रतिक्रिया की प्रक्रिया शुरू होगी। मॉक ड्रिल के संचालन के लिए लघु सचिवालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहीं से सभी विभागों की समन्वय गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। मॉक ड्रिल में मेडिकल कॉलेज, सरकारी, निजी अस्पताल व अन्य जरूरी सेवाएं शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें