फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जून में शुरू होगा एसआईआर कार्य, तैयारियों तेज करने के दिए निर्देश

Wed, 20 May 2026 07:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में वीडियाे कांफ्रेंस के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा व अन्य अ​ध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने जून से प्रदेश में शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित 13 एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।

अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने निर्वाचन तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी के दौरान मुख्य रूप से जिला कॉल सेंटर की स्थापना, भ्रामक सूचनाओं (मिस इंफॉर्मेशन) से निपटने के लिए मीडिया सेंटर की स्थापना, बीएलओ के प्रशिक्षण, ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ एवं अन्य पदों पर रिक्त पड़ी वैकेंसी, राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित करने, पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन, चुनाव संबंधी नोटिसों की प्रिंटिंग की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र, अंकित कुमार, सीटीएम सिमरन, डीडीपीओ मनीष मलिक, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें