फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : समय पर गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा करवाने की अपील

Sat, 04 Jul 2026 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के एक गांव में ग्रामीणों को एसआईआर अ​भियान में सहयोग की अपील करते डीडीपीओ मनीष मल
विज्ञापन
सोनीपत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत एन्यूमरेशन फार्म के एकत्रीकरण व डिजिटाइजेशन कार्य को गति देने के लिए डीडीपीओ मनीष मलिक ने शुक्रवार को विभिन्न गांव में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने मतदाताओं से अभियान में सक्रिय सहयोग करने व समय पर गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा करवाने की अपील की।
विज्ञापन

डीडीपीओ मनीष मलिक गांव जा जोशी, लिवासपुर, राई, नांगल कलां, टीडीआई सिटी (नांगल कलां), अकबरपुर बारोटा व सफियाबाद में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णत: त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने-अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाते हुए गणना प्रपत्र समय पर भरकर जमा करें ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं आसपास के अन्य पात्र मतदाताओं को भी एसआईआर-2026 की जानकारी देने और उन्हें समय पर प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें