फोटो 13: सोनीपत के गन्नौर स्थित सरल केंद्र में सरल पोर्टल पर प्रमाणपत्र बनाने का काम शुरू होने
- फोटो : पुलिस
गन्नौर। लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में पोर्टल ठप पड़ने से प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे सबसे अधिक परेशानी सम्मिलित प्रवेश परीक्षा (सीईटी) व काॅलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले आवेदनकर्ताओं को उठानी पड़ रही है। सरल पोर्टल पर प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
प्रमाण पत्र बनवाने के लिए युवाओं ने बताया कि सीईटी के लिए आवेदन के साथ जाति, आवास आदि प्रमाणपत्र की आवश्यकता है। प्रवेश परीक्षाओं के अभ्यर्थी भी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इस समय कालेजों में भी प्रवेश के लिए प्रमाणपत्र बनवाए जा रहे हैं। वह लगातार तीन दिन से सरल केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन लगातार तीन दिनों से सर्वर डाउन चल रहा है। वह सुबह सरल केंद्र पर पहुंचते और पोर्टल खुलने के इंतजार में पूरा दिन यहां बैठने को मजबूर हैं। राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) में पता किया तो बताया जा रहा है कि सरल पोर्टल पर अधिक आवेदन आने के कारण तकनीकी दिक्कत आई। पोर्टल का मेंटेनेंस कराया जा रहा है। मंगलवार से पोर्टल नियमित रूप से चल सकता है।
वर्जन
सरल पोर्टल पर तकनीकी खामियां आने पर इसकी सूचना चंडीगढ़ में भेजी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। -प्रवेश कादियान, एसडीएम, गन्नौर