फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा आध्यात्मिक अनुभव करती है प्रदान : सत्यापति दास

विज्ञापन
फोटो 47- सोनीपत के नंदवानी नगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते श - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नंदवानी नगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन रहा। इस्कॉन कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ भक्त एवं कथावाचक सत्यापति दास प्रभु ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कथावाचक ने श्रद्धालुओं के साथ भागवत पूजन कर कथा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कथावाचक सत्यापति दास प्रभु ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को अद्वितीय व आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है, जो भक्तों के जीवन में स्थायी छाप छोड़ती है। कथा ने ही भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं व उनके दिव्य स्वभाव की गहरी समझ प्रदान की। हर मनुष्य को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। कथा का श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं पर भगवान की सीधी कृपा होती है। सद्कर्म के बाद ही मन में भागवत कथा सुनने की इच्छा जागृत होती है। कथा में रघु कुमार दास, भागवत तत्व दास, ब्रज नारद दास, दीपक सिंह, सीए कृष्ण कुमार, श्याम सिंह रावत, अखिलेश, देवा प्रभु व सुंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें