फोटो 28- सोनीपत के रिंढाणा में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर बाबा भलेगिरी महाराज से आशीर्वाद ले
गोहाना। गांव रिंढाणा स्थित माता शीतला मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। मंदिर में भागवत कथा शतचंडी महायज्ञ के साथ आयोजित हुई। समारोह में श्री 1008 महंत भलेगिरी महाराज का मार्गदर्शन रहा। कथा के समापन पर विधायक इंदुराज नरवाल पत्नी संजीत नरवाल के साथ संत-महात्माओं का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
विधायक ने कहा कि हमारा भारतवर्ष को उसके सांस्कृतिक मूल्यों के कारण ही विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त था। पूरी दुनिया हमारे सांस्कृतिक मूल्यों के समक्ष नतमस्तक होती थी। हमें अपने भारतवर्ष को उसके खोए हुए सम्मान को वापस दिलाने के लिए अपनी संस्कृति के आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने पत्नी के साथ मंदिर में मत्था टेक कर समाज में सुख-समृद्धि की कामना की। यह कार्यक्रम महंत विजय गिरि महाराज, कथावाचक आचार्य शिवगिरी महाराज, अजय गिरि महाराज, अवधेशगिरि महाराज, आचार्य आश्तिक गिरि महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ।