फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रामलीला उत्सव पर निकाली झांकियां

विज्ञापन
फोटो 30- सोनीपत के गोहाना में रामलीला उत्सव के दौरान भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण स्वयप से से
विज्ञापन
गोहाना। श्री सनातन धर्म मंदिर रामलीला कमेटी एवं श्री दुर्गा ड्रामेटिक क्लब का 78वें रामलीला उत्सव मनाया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से धर्म और संस्कृति के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। शहर में झांकियां भी निकाली गई। नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी और उनके पति पंजाबी महासभा के अध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी ने भगवान राम परिवार से आशीर्वाद लिया। चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है। रामलीला उत्सव हमारी आने वाली पीढि़यों को भारतीय परंपराओं से जोड़ने का काम करता है। विजयदशमी पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें