फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा

विज्ञापन
श्रीराम कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री कविता जैन व अन्य। स्रोत :
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर बड़ा बाजार से शनिवार को कलश यात्रा के साथ श्री रामकथा का शुभारंभ किया गया। सुबह मंदिर से महिला श्रद्धालुओं ने ढोल-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जो पुराने शहर से होती हुई कथा स्थल देवीजी चिटाने वाली माता मंदिर पहुंची।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन विशेष रूप से शामिल हुईं। कलश यात्रा में कथावाचक श्रीश्री 1008 दयानंद सरस्वती यति महाराज एवं महामंडलेश्वर अर्जुन दास महाराज साथ रहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि चिटाने वाली माता मंदिर के वार्षिक उत्सव पर सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन सराहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन प्रत्येक जन के लिए अनुसरण योग्य है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ हमारे ऊपर सामाजिक, राष्ट्र केंद्रित दायित्व भी होते हैं। यदि हम धर्म अनुकूल निर्णय नहीं लेंगे तो निश्चित तौर पर पूरी व्यवस्था पर इसका कुप्रभाव पड़ेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने युवा वर्ग से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आचरण को अंगीकार करने का आह्वान भी किया। दोपहर में संगीतमय कथा में कथावाचक श्रीश्री 1008 दयानंद सरस्वती यति महाराज एवं महामंडलेश्वर अर्जुन दास महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा श्रवण से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जागृत हो जाता है। कथा कल्प वृक्ष के समान है। इससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। इस अवसर पर महेश गोयल, राजेंद्र टाणु कुच्छल, तरुण गोयल, नरेश कुमार, गौरव गोयल, विशाल गोयल, अशोक गोयल, मनीष गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें