फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में एनएसएस शिविर शुरू, पांच विवि के 200 स्वयंसेवक ले रहे भाग

Sat, 21 Feb 2026 05:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में दो दिवसीय राज्यस्तरीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ शनिवार को किया गया। शिविर में प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों के 200 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेरणा, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है।

कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि शिविर युवाओं को समाजसेवा की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक सह पाठ्यक्रम गतिविधि नहीं बल्कि युवाओं में राष्ट्र निर्माण की चेतना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और सामाजिक संवेदनशीलता की सीख देते हैं। शिविर में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी के स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए स्वयंसेवकों के बीच आपसी संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान शिविर को और अधिक समृद्ध बना रहा है। कुलपति ने कहा कि इस प्रकार के राज्यस्तरीय आयोजनों से विद्यार्थियों को विविध सामाजिक मुद्दों को समझने और समाधान खोजने की प्रेरणा मिलती है।
शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जागरूकता रैली, समूह चर्चा, व्यक्तित्व विकास कार्यशाला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक सेवा से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवकों को समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ने और वास्तविक समस्याओं को समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आगामी दिनों में विशेषज्ञों के व्याख्यान, कौशल विकास सत्र और प्रेरक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी ताकि स्वयंसेवकों को सर्वांगीण विकास का अवसर मिल सके। शिविर से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें