फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों को लंबित रखने पर जारी हो कारण बताओ नोटिस : डीसी

Tue, 19 May 2026 05:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का सभी विभाग प्राथमिकता के आधार पर समय पर समाधान करें। शिकायतों के निवारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन लघु सचिवालय में सीएम विंडो की शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की ओर से शिकायतों के समाधान के बाद भी पोर्टल पर एटीआर अपलोड नहीं किए जा रहे हैं वह जल्द से अपलोड करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों की अंडरटेकिंग लंबित रखने वाले संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। शिकायत का समाधान होते ही संबंधित विभाग तुरंत पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें ताकि शिकायत का समाधान समय से हो सके।
उपायुक्त ने निकाय, पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का जल्द निवारण करते हुए उनकी एटीआर पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन

इस मौके पर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, नगराधीश सिमरन, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश टिवाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें