फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के स्टाक का विवरण प्रदर्शित करें दुकानदार : डीडीए

Tue, 12 May 2026 08:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गन्नौर फर्टिलाइजर्स, सीड्स एवं पेस्टिसाइड एसोसिएशन की बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं को विभागीय नियमों के पालन के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन प्रधान कृष्ण छिक्कारा ने की।
विज्ञापन

डीडीए प्रवीन गुलिया ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों पर लाइसेंस और खाद के स्टाॅक का विवरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें व स्टाॅक रजिस्टर नियमित अपडेट रखें। अधिकारियों ने कहा कि संबंधित कंपनी के अधिकृत दस्तावेज दुकान पर उपलब्ध होना जरूरी है। नकली या घटिया सामान बेचने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें