फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुराना थाना मार्केट में पेयजल लाइन नहीं बिछाने पर दुकानदारों का प्रदर्शन

विज्ञापन
22 जुलाना 02: जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकानदार। स्रोत: दुकानदार
विज्ञापन
जुलाना। पुराना थाना मार्केट में पुरानी पेयजल पाइप लाइन की लीकेज से दुकानों की नींव कमजोर होने और नई पेयजल व सीवरेज लाइन नहीं बिछाए जाने से परेशान दुकानदारों ने शनिवार को जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने नारेबाजी करते हुए लीकेज पाइप लाइन को तत्काल ठीक कराने और नई लाइन बिछाने की मांग की।
विज्ञापन


दुकानदारों का आरोप है कि पिछले कई माह से समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी जा रही है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। पाइप लाइन से लगातार पानी रिसने के कारण दुकानों की नींव कमजोर हो रही है। दुकानदारों को आशंका है कि समय रहते लीकेज बंद नहीं की गई तो दुकानों को नुकसान पहुंच सकता है।

दुकानदार राजबीर, कर्मबीर, विकास और कपिल ने बताया कि मार्केट की दुकानों की नींव के नीचे से पुरानी पेयजल पाइप लाइन गुजर रही है। लंबे समय से इसमें लीकेज है, जिसके कारण पानी रिसकर दुकानों की नींव तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि मार्केट की गली में नई पेयजल लाइन के साथ सीवरेज लाइन भी नहीं बिछाई गई है। इससे दुकानदारों और स्थानीय महिलाओं को पेयजल और जल निकासी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दुकानदारों के अनुसार पिछले करीब तीन माह से विभाग के अधिकारियों को लगातार शिकायत दी जा रही है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि पुरानी लीकेज पाइप लाइन को तुरंत ठीक कराया जाए और मार्केट में नई पेयजल व सीवरेज लाइन बिछाई जाए।

जल्द दूर होगी समस्या : एसडीओ
जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना के एसडीओ सतीश नैन ने कहा कि मार्केट में जल्द नई पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पुरानी लीकेज लाइन को बंद करने के लिए कर्मचारियों को भेजा जाएगा। दुकानदारों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

फाेटो कैप्शन:
22 जुलाना 02:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें