फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गीता भवन चौक से बस अड्डे तक स्टॉल हटाने पर दुकानदारों ने जताई नाराजगी

Fri, 04 Sep 2026 09:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गीता भवन चौक पर दुकानदारों की समस्याएं सुनने के बाद एसीपी ट्रैफिक नरेश गहलावत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जन्माष्टमी पर बाजारों में बढ़ी भीड़ के बीच गीता भवन चौक पर यातायात व्यवस्था को लेकर नगर निगम और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ व्यापारियों की बैठक की गई। इसमें दुकानदारों ने दोपहर के समय गीता भवन चौक से बस अड्डे तक हटाई गई स्टॉलों को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान विधायक ने यातायात सुचारु बनाए रखने के साथ दुकानदारों की समस्याओं को भी सुना गया।
अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में अस्थायी स्टॉल और सड़क पर सामान रखने के कारण होने वाली यातायात संबंधी परेशानी पर चर्चा की। पुलिस को निर्देश दिए गए कि छोटे व्यापारियों को अतिक्रमण के विषय में जागरूक किया जाए और उनके साथ बेहतर समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित न हो, इसके लिए आपसी समन्वय से व्यवस्था बनाई जाए। इस दौरान एसीपी ट्रैफिक नरेश गहलावत, जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, मार्केट प्रधान हिमांशु छाबड़ा, जतिन डेंबला, अमित बत्रा, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए। मंदिरों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। महिला और पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी निगरानी करते रहे। शहर में 20 स्थानों पर नाके लगाए गए। इसके अलावा 70 बाइक राइडर और 30 से अधिक पीसीआर को गश्त पर लगाया गया। सभी थानों की विशेष टीमों ने दिनभर शहर और आसपास के क्षेत्रों में गश्त की। 10 हेडिंग बनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें