फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकानदार बेच रहा था अवैध तरीके से शराब, गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कंवाली गांव में नाहरा मार्ग पर खरखौदा पुलिस ने एक किराने की दुकान से अवैध रूप से रखी गई शराब बरामद की है जिसकी कीमत 66 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



खरखौदा पुलिस को सूचना मिली थी कि कंवाली गांव का रहने वाला प्रमोद नाहरा मार्ग पर अपनी किराने की दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बेचता है। टीम ने दुकान पर छापा डाला तो प्रमोद भागने लगा। दुकान की तलाशी लेने पर उसमें से 85 बोतल अंग्रेजी, 120 बोतल देसी शराब और 12 बोतल बीयर मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें