गोहाना। बिजली निगम की टीम ने मुख्य बाजार में छापा डालकर एक दुकानदार बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया। टीम ने दुकानदार पर 32 किलोवाट लोड का 16 लाख रुपये जुर्माना किया है। जबकि उसके पास 8 किलो वाट का मीटर है। बिजली निगम ने दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई के लिए शहर थाना पुलिस को भी शिकायत दी।
बिजली की चोरी रोकने के लिए टीम ने शहर के मुख्य बाजार में विशेष अभियान चलाकर एक दुकानदार को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा। टीम के अनुसार दुकानदार की दुकान के सामने से बिजली की केबल गुजर रही है। दुकानदार ने केबल की रबड़ को काटकर कुंडी लगा रखी थी। जांच के बाद उसकी दुकान में करीब 32 किलोवाट लोड मिला। बिजली की चोरी करने पर दुकानदार पर 16 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
वर्जन
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की चोरी रोकने के लिए टीमें गठित की हुई हैं। टीम के सदस्य लगातार छापा डाल रहे हैं। मुख्य बाजार में एक दुकानदार को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है।
राज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम