फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिस्तौल दिखाकर सेल्समैन से नकदी लूटने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड पर डिवाइन सिटी के साथ लगते हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सेल्समैन से पिस्तौल दिखाकर नकदी लूटने के मामले में बड़ी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनीपत के लक्ष्मी नगर निवासी सौरव, उत्तम नगर निवासी निशांत व बीएस टावर निवासी हरदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

25 फरवरी की रात स्विफ्ट कार में सवार हो कर आए तीन युवक ने पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप के सेल्समैन खुबडू गांव निवासी रिंकू से 6500 रुपये लूट लिए थे। इसके बार युवक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गए थे। लूट की यह वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बड़ी थाना पुलिस ने रिंकू की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने पता लगा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

-सौरव एमटेक व निशांत और हरदीप 12वीं पास

बड़ी थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि आरोपी सौरव, निशांत व हरदीप तीनों दोस्त हैं। सौरव एमटेक व निशांत व हरदीप 12वीं पास हैं। तीनों दोस्तों ने मिलकर पैसों के लालच में षड्यंत्र रचकर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जांच में सामने आया कि तीनों दोस्त जिस स्विफ्ट कार में सवार हो कर आए, वह सौरव की है।
विज्ञापन


-बहालगढ़ और समालखा में भी की लूट की वारदात कबूली

सौरव, निशांत व हरदीप ने पेट्रोल पंप पर लूट करने के बाद बहालगढ़ पेट्रोल पंप व समालखा पेट्रोल पंप पर भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। तीनों आरोपियों पर बहालगढ़ व समालखा थाने में भी मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें