फोटो 18: सोनीपत के मोहन नगर में गृहकर जमा न कराने पर दुकान को सील कराते क्षेत्रीय कर अधिकारी र
सोनीपत। लंबे समय समय से गृहकर जमा नहीं करने वाले डिफाल्टरों पर नगर निगम की ओर से शिकंजा कसा जा रहा है। लगातार दूसरे दिन बुधवार को नगर निगम ने डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों पर कार्रवाई की। इस दौरान मोहन नगर में 6.41 लाख रुपये बकाया गृहकर जमा नहीं करने पर दुकान सील कर दी। साथ ही अन्य बकायेदारों को चेतावनी दी कि समय पर गृहकर जमा करें नहीं तो कार्रवाई होना तय है। मुरथल जीटी रोड पर बने बैंक्वेट हॉल पर 40 लाख रुपये गृहकर बकाया है। बैंक्वेट हॉल के मालिक ने नगर निगम कार्यालय में आकर 20 लाख रुपये का चेक जमा कर दिया है। साथ ही उन्होंने बकाया गृहकर की पुनर्गणना कराने की मांग की है।
उन्होंने पुनर्गणना के बाद बकाया गृहकर चुकाने की बात कही है। बुधवार को चलाए गए अभियान के लिए नगर निगम की टीम मोहननगर पहुंची। 6.40 लाख रुपये बकाया गृहकर जमा नहीं करने पर दुकान को सील कर दिया गया।
क्षेत्रीय कर अधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर दुकान पर लगाई गई सील तोड़ने की कोशिश की गई तो दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। संवाद