फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निशानेबाजों को मिली 25 मीटर शूटिंग रेंज की सौगात, जल्द होगा निर्माण शुरू

Sat, 25 Jan 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्षेत्र के निशानेबाजों को अभ्यास करने के लिए अब दूसरे राज्यों व जिलों में नहीं जाना होगा। जिला प्रशासन की तरफ से निशानेबाजों को नई 25 मीटर की शूटिंग रेंज की सौगात दी गई है। इसके बनने के बाद जिले व आसपास के क्षेत्र के निशानेबाजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए अधिकारियों ने कवायद तेज कर दी है। शूटिंग रेंज जिले के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में बनाई जाएगी। निशानेबाजों का कहना है कि 25 मीटर रेंज बनने के बाद बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे।खेल अधिकारियों ने बताया कि 25 मीटर शूटिंग रेंज डी-प्लान का हिस्सा है। इसके लिए कागजी कार्रवाई तेज कर दी है। आसपास के क्षेत्र में 25 मीटर की एकमात्र सरकारी शूटिंग रेंज होगी। इसको लेकर सुभाष स्टेडियम में जगह चिह्नित कर ली गई है। अब जगह पर करीब 10 फुट मिट्टी भराव का कार्य किया जाना है। इसके लिए जिला उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार के निर्देश पर डीडीपीओ जितेंद्र ने प्रस्ताव पारित कर दिया है। उन्होंने बताया कि गांव चिटाना की सरकारी जमीन से मिट्टी का उठान किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। खेल अधिकारियों ने बताया कि रेंज सुभाष स्टेडियम में बने बहुउद्देशीय भवन के पीछे बनाई जाएगी। इसका क्षेत्र 30 बाई 50 का होगा।
विज्ञापन

सुभाष स्टेडियम में चलाई जा रही है 10 मीटर शूटिंग रेंज
सुभाष स्टेडियम में फिलहाल 10 मीटर एयर पिस्टल व राइफल की शूटिंग रेंज चलाई जा रही है। इसमें करीब 35 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। वहीं शूटिंग की खेल नर्सरी भी चलाई जाती है। प्रशिक्षक कपिल ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में 25 मीटर शूटिंग रेंज न होने के कारण करीब 150 से 200 निशानेबाज जिले से बाहर जाकर अभ्यास करने काे मजबूर हैं। अब शूटिंग रेंज बन जाने के बाद क्षेत्र के निशानेबाजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। रेंज में .22 व .32 बोर पिस्टल के निशानेबाज अभ्यास कर सकेंगे।
25 मीटर पिस्टल का अभ्यास करने के लिए फरीदाबाद स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में जाना पड़ता है। अभ्यास के लिए आवागमन में ही करीब छह घंटे लग जाते हैं। इससे काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

- एशियन कांस्य पदक विजेता स्नेहा, गांव बड़वासनी

क्षेत्र में 25 मीटर शूटिंग रेंज नहीं है। ऐसे में निशानेबाजों को बाहर जाना पड़ता है। जिससे उनका अधिकतर समय आने-जाने में बर्बाद हो जाता है। क्षेत्र में शूटिंग रेंज बनने से युवा निशानेबाज को सुविधा मिलेगी।
- प्रशिक्षक कपिल, गढ़ी ब्राह्मणान
- सुभाष स्टेडियम में निशानेबाजों के लिए 25 मीटर शूटिंग रेंज बनाई जाएगी। जिसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही चिह्नित जगह पर मिट्टी भराव करके निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें