फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देवोत्थान एकादशी पर गूंजेगी शहनाई, परिणय सूत्र में बंधेंगे 300 से ज्यादा जोड़े

Mon, 11 Nov 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर जुलाई से शुभ कार्यों पर लगा विराम मंगलवार को देवोत्थान एकादशी के साथ हट जाएगा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन 12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन जिलाभर में शहनाईयों की गूंज के साथ मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत होगी। देवोत्थान एकादशी के दिन अबूझ मुहूर्त में जिलाभर में 300 से ज्यादा जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। मांगलिक कार्यों की शुरुआत के साथ बाजार की रौनक भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी को लेकर घरों, मंदिरों सहित शहरभर में धार्मिक आयोजनों के लिए तैयारियाें का दौर शुरू हो चुका है। ज्योतिषाचार्य आचार्य मनमोहन मिश्रा ने बताया कि छह-छह माह का उत्तरायण व दक्षिणायन होता है। उत्तरायण में देव उठ जाते हैं। इसी के साथ विवाह-शादी, सगाई, लग्न, एकादशी उद्यापन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक व धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो जाते हैं। महाभारत काल में भी देवोत्थान एकादशी का उल्लेख मिलता है। महाभारत के युद्ध के समय भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा से अर्जुन ने पितामह भीष्म को दक्षिणायान में शरशैय्या पर लिटाया था। इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त होने के कारण भीष्म ने अपने प्राण त्यागने के लिए उत्तरायण का इंतजार किया। माना जाता है कि दक्षिणायन देवताओं की रात्रि होती है और उत्तरायण उनके दिन होते हैं। इस समय सभी देवता अपने स्थान पर विराजमान रहते हैं।
विवाह-शादियों के लिए कब-कब होगा शुभ मुहूर्त

देवोत्थान एकादशी पर 12 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। दिसंबर माह में विवाह के लिए 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 व 29 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, दिसंबर माह में 04, 05, 09, 10, 14 व 15 तारीख विवाह के लिए शुभ रहेगी।
विज्ञापन

बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
दिवाली के बाद देवोत्थान एकादशी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। विवाह के लिए शुभ मुहूर्त होने के चलते लोग बाजार में खरीदारी को पहुंचने लगे हैं। कपड़ों से लेकर सर्राफा बाजार तक तक की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ लगने लगी है। विवाह के लिए बैंक्वेट हॉल, बैंड-बाजे, बारात घर व धर्मशालाओं की पहले ही बुकिंग हो चुकी है। जिन लोगों का विवाह आनन-फानन में तय किया गया है, उन्हें सभी व्यवस्थाओं के लिए खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे लोगों से बैंक्वेट हॉल व बैंड बाजे वाले मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।
फूल, हलवाई व ब्यूटी पार्लर व्यवसाय में आएगी तेजी
देवोत्थान एकादशी के साथ विवाह-शादियों का सीजन शुरू होते ही फूल, हलवाई व ब्यूटी पार्लरों के व्यापार में बढ़ोतरी की उम्मीद है। मांगलिक कार्यों के साथ फूल व हलवाई के काम में भी तेजी की उम्मीद है। दुकानदारों को शादियों के सीजन में अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
मुरथल, बहालगढ़, सेक्टर-12 व एटलस रोड पर होगा जाम
देवोत्थान एकादशी पर शहरभर में विवाह-शादी समारोह संपन्न होंगे। शहर के मुरथल रोड, बहालगढ़ रोड, सेक्टर-12 बाईपास व एटलस रोड पर सबसे अधिक समारोह स्थल बने हुए हैं। यहां भी 12 नवंबर की ज्यादातर बुकिंग की गई है। ऐसे में शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस भी अभी से तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें