फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शशिकांत इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट ने लोगों को समर्पित किया नेत्र चिकित्सालय

विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के मुर​थल रोड ​स्थित नेत्र जांच चिकित्सालय भवन में हवन करते शशिकांत इंटरनेशनल च
विज्ञापन
सोनीपत। शशिकांत इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में संयोजक शशिकांत कौशिक ने जन सेवा के लिए वीरवार को नेत्र जांच चिकित्सालय, फिजियोथैरेपी एवं पुस्तकालय को जनता को समर्पित किया। मुरथल रोड स्थित भवन में शशिकांत कौशिक के नेतृत्व में हवन में आहुति डालकर चिकित्सालय का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद नेत्र चिकित्सा चिकित्सालय की देखरेख का जिम्मा दृष्टि सेवा समिति को सौंपा गया। नेत्र जांच चिकित्सालय, फिजियोथैरेपी एवं पुस्तकालय के लिए शशिकांत इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से करीब 7 करोड़ रुपये की जमीन व भवन तैयार कर लोगों की सेवा में सुपुर्द किया गया है।
इस चिकित्सालय में लोगों के लिए ऑपरेशन से लेकर दवा व चिकित्सा संबंधी सभी सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परिसर में पुस्तकालय का निर्माण करवाया गया है जो युवाओं के भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सार्थक भूमिका अदा करेगा।
विज्ञापन

चिकित्सालय कार्य ट्रस्ट के संयोजक शशिकांत कौशिक ने बताया कि इस भवन का निर्माण 7000 वर्ग फीट जमीन पर कराया गया है जिसे दृष्टि सेवा समिति को समर्पित किया गया। यहां जरूरतमंदों को नेत्र चिकित्सा, फिजियोथेरेपी जैसी स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी। निशुल्क पुस्तकालय शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल साबित होगा। उनकी ओर से एक अन्य पुस्तकालय पानीपत के समालखा में भी निशुल्क चलाया जा रहा है।
जनता की भलाई के लिए उठाया सार्थक कदम
चिकित्सालय कार्य ट्रस्ट के संयोजक शशिकांत कौशिक ने अपने बड़े पुत्र मानिक कौशिक के जन्मदिन पर जनता की भलाई के लिए यह सार्थक कदम उठाया। साथ ही साधन संपन्न लोगों को भी ऐसे कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मानिक कौशिक का नाम चिकित्सालय से स्वाभाविक रूप से जुड़ा रहेगा। ऐसे में हर वर्ष चिकित्सालय की वर्षगांठ 17 जुलाई को ही मनाई जाएगी।
कार्यक्रम में शामिल हुए यह लोग
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरथल स्थित श्रीराम कृष्ण साधना केंद्र के संचालक 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती यति महाराज ने शिरकत की। हवन में महामंडलेश्वर सीताराम, पूर्व सांसद रमेश चंद्र कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, देवेंद्र कौशिक, राजू परदेसी, नरेंद्र भूटानी, दृष्टि सेवा समिति के प्रधान डीके जैन, उपप्रधान सुभाष वशिष्ठ, ओपी दाम, डॉ. रमेश नारंग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें