फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यौन उत्पीड़न मामला...बृजभूषण को राहत से सकते में आंदोलनकारी

Tue, 27 May 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो मामले में कोर्ट से राहत मिलने के बाद आंदोलन में शामिल लोग सकते में हैं। हालांकि आंदोलन में शामिल बजरंग पूनिया व अन्य ने अभी मीडिया में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन


बृजभूषण को अदालत से राहत के बाद जंतर-मंतर पर लंबे समय तक चले पहलवानों के आंदोलन से जुड़े कई लोगों में निराशा और हैरानी है। प्रमुख आंदोलनकारी और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया व अन्य ने अभी तक इस फैसले पर कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की है। सूत्र बताते हैं कि फैसले के बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है। आंदोलन के दौरान बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे थे। दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल क्लोजर रिपोर्ट में कहा था कि जांच में पर्याप्त सबूत नहीं मिले, जिससे बृजभूषण शरण सिंह पर पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला चलाया जा सके। अदालत ने अब क्लोजर रिपोर्ट को मंजूरी दी है।

इस घटनाक्रम पर कई महिला अधिकार संगठन व खेल जगत के लोग सकते में हैं। अब मामले की अगली रणनीति पर सभी की निगाह है। बताया जा रहा है कि बजरंग पूनिया भी दिल्ली में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें