फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति में मिक्स होकर आ रहा सीवर का पानी, लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त न होने से गुस्साए लोग रोजाना कहीं न कहीं जाम लगा रहे हैं। बुधवार को शहर के विजय नगर, श्याम नगर व गढ़ी घसीटा के निवासियों ने पेयजल समस्या को लेकर ककरोई चौक पर जाम लगा दिया। सड़क के बीच मानव शृंखला बनाकर खड़ी महिलाओं ने किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने दिया। महिलाओं का आरोप था कि समय पर पेयजल आपूर्ति नहीं आ रही। वहीं सप्लाई में सीवर का पानी मिक्स होकर आ रहा है।
विज्ञापन

ककरोई चौक पर जाम लगाने की सूचना मिलते ही गोहाना रोड चौकी इंचार्ज रामकुमार व थाना शहर प्रभारी देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। जाम लगाकर खड़ी महिलाओं ने कहा कि जब तक उनके क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्या का समाधान नहीं हो जाता, वह तब तक यहां से नहीं हटेंगे। इसके बाद पुलिस ने अधिकारियों से बात कर लोगों को समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उसके बाद ही लोग जाम खोलने पर राजी हुए।
लोग बोले - समय पर नहीं आ रही पेयजल आपूर्ति
ककरोई चौक पर जमा लगाकर खड़े राजेश, सीमा, रजनी, कमलेश, सुषमा, रीना, सुमन, वीना सहित अन्य ने बताया कि विजय नगर, गढ़ी घसीटा व सुदामा नगर में पिछले तीन महीने से पेयजल आपूर्ति समय पर नहीं आ रही। पेयजल के लिए जो पानी आ रहा है, उसमें सीवर का दूषित पानी मिक्स होकर आ रहा है। इससे हर घर में कोई न कोई बीमार है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में अनेक बार अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन आज तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। बुधवार सुबह 10:45 बजे लगाए गए जाम के कारण गोहाना रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस द्वारा दिए गए आश्वासन पर लोगों ने 11:20 बजे जाम खोला।
विज्ञापन

वाहन चालकों के साथ हुई बहस
पेयजल समस्या को लेकर तीन कॉलोनियों की महिलाओं व पुरुषों ने मानव शृंखला बनाकर ककरोई चौक पर बुधवार सुबह जाम लगा दिया। सुबह 10:45 बजे लगाए गए जाम के कारण कुछ ही देर में गोहाना रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान कुछ बाइक सवारों ने जाम के बीच से होते हुए निकलने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने किसी को निकलने नहीं दिया। इस पर कई वाहन चालकों की महिलाओं के साथ बहस भी हो गई। पुलिस के आश्वासन पर 10:45 बजे ही लोगों ने जाम खोला। 35 मिनट तक लगे जाम से वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
वर्जन
ककरोई चौक पर सुबह कुछ महिलाओं व पुरुषों ने पानी की समस्या को लेकर जाम लगा दिया था। जिनका आरोप था कि तीन महीने से पेयजल आपूर्ति में दूषित पानी मिक्स होकर आ रहा है। जाम लगाए खड़े लोगों को अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया था। लोगों द्वारा लगाए गए जाम के कारण वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी हुई थी।
विज्ञापन

- रामकुमार, प्रभारी, गोहाना रोड चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें