फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र अब आर्मी संस्थान के साथ कर सकेंगे शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. बीआर आंबेडकर नेशनल लॉं यूनिवर्सिटी व आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली के बीच बुधवार को एक्सचेंज व संयुक्त ट्रेनिंग कार्यक्रम को लेकर विवि कैंपस में एमओयू हुआ। लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विनय कपूर मेहरा और आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ मोहाली के चेयरमैन मेजर जनरल विक्रम तनेजा ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर प्रतियों का आदान-प्रदान किया। अनुबंध के तहत अब विधि विश्वविद्यालय व आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में एकेडमिक एक्सचेंज के तहत फैकल्टी का आदान-प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. विनय कपूर मेहरा ने बताया कि अब आर्मी संस्थान में पीएचडी करने वाले छात्र विधि विवि की फैकल्टी के साथ अपना शोध कार्य कर सकेंगे। साथ ही यहां के छात्र आर्मी संस्थान के साथ शोध कार्य कर सकेंगे। दोनों संस्थान अनुबंधित शर्तों के अनुसार समय-समय पर पूर्णकालिक और अल्प अवधि की ऑप्शनल कोर्स भी करवा पाएंगे। साथ ही दोनों संस्थान मिलकर शोध परिकल्पनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए भी प्रयासरत होंगे।
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के चेयरमैन मेजर जनरल विक्रम तनेजा ने बताया कि देश में अनुसंधान का विकास होगा व विधि में शोध क्षेत्र बढ़ेगा। हमारे इंस्टीट्यूट में शिक्षण एवं एनईपी कार्य, अनुसंधान के साथ सेल्फ डिफेंस एवं अनुशासित जीवन जीने का गुण भी सिखाया जाता है। इस दौरान आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के प्रिंसिपल डॉ. तेजिंदर कौर, रजिस्ट्रार एसपी सिंह, सेक्शन ऑफिसर टू चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल एमएस राणा, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. वीना सिंह, जसविंद्र सिंह, असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. सतीश कुमार, डॉ. कपिल मंगला, पीआरओ अम्बरीश प्रजापति, पीएस टू वीसी रुचि दुग्गल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें