फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 1.30 करोड़ से चार कॉलोनियों में डलेगी सीवर लाइन, वर्क ऑर्डर जारी

Fri, 23 Aug 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वार्ड नंबर 13 की चार कॉलोनियों से दूषित पानी की निकासी आसानी से हो सकेगी। लंबे समय से सीवर जाम की समस्या झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। नगर निगम की ओर से 1.30 करोड़ रुपये से सीवर लाइन डाली जाएगी। इसके लिए निगम ने आचार संहिता लगने से पहले वर्क ऑर्डर जारी कर दिया था। अब विधानसभा चुनाव के समय सीवर लाइन डालने के कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी। आठ माह में यह निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। नई सीवर लाइन डाले जाने के बाद कॉलोनियों में पानी निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ हो सकेगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 13 के जीवन नगर, शादीपुर, कबीरपुर व साईंपुरम में सबसे ज्यादा सीवर समस्या बनी रहती है। इन कॉलोनियों में सीवर लाइन काफी पुरानी और छोटी है। कॉलोनियों में बना ड्रेनेज सिस्टम कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुका है, इससे घरों से निकलने वाले पानी की निकासी बेहतर तरीके से नहीं होने के चलते कई जगहों पर पानी भर जाता है। सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से कई दिन तक गलियों में पानी भरने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। बारिश के दौरान समस्या और भी गंभीर हो जाती है। लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए निगम प्रशासन ने पुरानी लाइनें बदलने का निर्णय लिया।
12 हजार से ज्यादा लोगों को होगा फायदा
जीवन नगर, शादीपुर, कबीरपुर व साईंपुरम में नई सीवर लाइन डाले जाने के बाद यहां रहने वाले 12 हजार से ज्यादा लोगों को इसका फायदा होगा। साथ ही नई लाइन से पानी की निकासी बेहतर होगी। क्षेत्र की सीवर लाइन को ड्रेन नंबर 6 के साथ डाली गई सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) योजना के तहत नगर निगम ने ड्रेन के साथ सीवर लाइन डाल रखी है। इन कॉलोनियों से निकलने वाला दूषित पानी गांव राठधना स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। नगर निगम की ओर से आचार संहिता लगने से पहले निर्माण शुरू करने का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 13 की चार कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था मजबूत की जाएगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए 1.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस कार्य को शुरू करने के लिए एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

- विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें