फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अस्पताल में दवाओं के साथ नहीं मिली लैब टेस्ट के लिए सिरिंज

Fri, 23 Aug 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा स्थित नागरिक अस्पताल में दौरा करने पहुंचे सिविल सर्जन डाॅ. जयकिशोर साथ में डि
विज्ञापन
खरखौदा। उपमंडल नागरिक अस्पताल का शुक्रवार को सिविल सर्जन डाॅ. जयकिशोर ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की। सिविल सर्जन के समक्ष दवाओं की कमी के साथ लैब में टेस्ट के लिए जरूरी लेन सेट (सिरिंज) की किल्लत की बात आई। इस पर उन्होंने जल्द जरूरी सामान उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डाॅ. जयकिशोर ने उप सिविल सर्जन डाॅ. स्वराज चौधरी के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं की कमी होने की बात सामने आई। इसके बाद सीएमओ ने लैब की जांच की तो वहां पर जरूरी टेस्ट करने के लिए लेन सेट नहीं होने के कारण टेस्ट करने में परेशानी होने की बात सामने आई। ऐसे में सिविल सर्जन ने लैब इंचार्ज को भी मांग उन्हें भेजने की बात कही। सिविल सर्जन ने कहा कि पिछले दिनों अस्पताल में जो मामला चल रहा था, उसके बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं कैसे चल रही हैं इसे जांचने के लिए वह अस्पताल में पहुंचे हैं। जहां पर खामियां मिली हैं, इन्हें दूर करने के आदेश दिए गए हैं और जरूरी सामान को जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें