फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार कॉलोनियों में 50 लाख रुपये की लागत से डाली जाएगी सीवर लाइन, काम शुरू

विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत के धानकान बस्ती में विकास कार्य के शुभारंभ पर महक नैय्यर से नारियल तुड़वाते मेय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान शुक्रवार सुबह वार्ड नं.-2 स्थित धानकान बस्ती में पहुंचे। उन्होंने नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि कोट मोहल्ला, धानकान बस्ती, कुम्हार गेट और खटीक बस्ती में पुरानी सीवर लाइन के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण कई महीने से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते लोगों के घरों के आगे दूषित जल भराव हो रहा है। इस समस्या के निवारण के लिए नई सीवर लाइन डालने का कार्य का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन

आगामी तीन सप्ताह में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों की सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
साथ ही वार्ड नंबर 1 में सब्जी मंडी रोड पर काली माता मंदिर से शुगर मिल तक 30 लाख रुपये से नई पेयजल लाइन डालने और छह लाख रुपये से सब्जी मंडी की क्षतिग्रस्त हो चुकी पेयजल लाइन को भी बदलने का कार्य शुरू किया गया है। उसके बाद क्षेत्रवासियों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि वार्ड नंबर-2 में लगभग 1300 मीटर की सीवर लाइन डाली जाएगी। साथ ही लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत की जाएगी। इस लाइन के मुख्य लाइन में जोड़ने के बाद कॉलोनी वासियों को दूषित जलभराव से स्थायी तौर पर निजात मिलेगी। मेयर ने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को पूरे कार्य को जल्द पूरी गुणवत्ता के साथ करने के आदेश दिए। इस दौरान निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, हरिप्रकाश सैनी, पूर्व पार्षद रविंद्र दिलावर, कर्मवीर, सुरेश, रमेश रंगीला, कृष्ण भोंसले, मास्टर सत्यदेव, कृष्ण सैनी, हरीश, जयभगवान, सुरेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 09: सोनीपत के धानकान बस्ती में विकास कार्य के शुभारंभ पर महक नैय्यर से नारियल तुड़वाते मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान, साथ में मौजूद पार्षद सुरेंद्र नैय्यर। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें