सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने शुक्रवार को डबल स्टोरी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वहां के हालात का जायजा लिया। मेयर ने कहा कि निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते हालात बदतर हो गए हैं, लेकिन अब किसी कीमत पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि सीवर लाइन डालने के लिए 36 लाख रुपये का टेंडर लगा हुआ है। पिछली बार सिंगल टेंडर आया था, इसलिए नहीं खोला गया। अब बुधवार को फिर टेंडर खोलकर काम आवंटित किया जाएगा।
मेयर ने ठेकेदार को सीवर लाइन की सफाई करवाने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में नई सीवर लाइन डालने का काम शुरू हो जाएगा। तब तक सीवर का पानी निकालने के लिए रोजाना ट्रैक्टर लगाया जाएगा।
मेयर ने ओल्ड डीसी रोड पर पहुंचकर दुकानदारों की समस्या सुनीं। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन डालने से उखड़ी सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है। सड़क पर मास्टिक लेयर बिछाई जाएगी। उनके साथ निगम पार्षद लक्ष्मी नारायण तनेजा, पूर्व पार्षद संगम चौधरी, संजीव वलेचा, राकेश भोला, उपमंडल अभियंता सुरेश लोहान, कनिष्ठ अभियंता सचिन राठी, दीपक, कश्मीरी लाल, धीरज, मनोहर लाल, सचिन, मुकंदलाल, विक्की आहूजा, विशाल सैनी, दीपक सैनी, बबलू, दिनेश बजाज, विकास सैनी, अतुल, सुरेश कुमार, पवन कुमार भी उपस्थित रहे।
फोटो 06: सोनीपत के डबल स्टोरी में लोगों की समस्याएं सुनते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता