फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेवड़ा पीएचसी को मिलेगा अपना भवन

Sat, 29 Mar 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 07 : सोनीपत के गांव खेवड़ा स्थित राजकीय स्कूल जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित किय
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खेवड़ा में करीब 4.80 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के भवन का निर्माण करवाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने पीएचसी भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर व अलॉटमेंट के बाद पीएचसी भवन बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल तीन वर्ष से खेवड़ा के राजकीय विद्यालय के 5 कमरों में पीएचसी चल रहा है। ऐसे में पीएचसी का भवन बनने से स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने के साथ आसपास के करीब 10 गांवों के लोगों को फायदा होगा। पैरालंपियन सुमित आंतिल के गांव खेवड़ा में पीएचसी भवन निर्माण के लिए वर्ष 2024 में विकास एवं पंचायत विभाग ने 33 वर्ष के लिए एक एकड़ पंचायती जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम स्थानांतरित की थी। विभाग ने बजट को मंजूरी मिलने व नक्शा पास होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। संवाद

फोटो : 07 : सोनीपत के गांव खेवड़ा स्थित राजकीय स्कूल जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित किय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें