फोटो 10: सोनीपत के जटवाड़ा में नारियल तोड़कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराते मेयर राजीव जैन व निग
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने वीरवार को कालूपुर-दहिया कॉलोनी मार्ग पर सीवर के पानी की बेहतर निकासी के लिए निर्देश दिए। उन्होंने अस्थायी तौर पर ट्रैक्टर लगाकर पानी निकालने के लिए सीवरलाइन की सफाई शुरू करवाई। इससे पहले मेयर ने जटवाड़ा में खिजर मकबरा वाली सड़क का काम शुरू किया। सड़क निर्माण पर नगर निगम की ओर से 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
मेयर ने बताया कि खिजर मकबरे के साथ किसी ने सड़क की जमीन उनकी होने का दावा न्यायालय में किया था, जिसके कारण सड़क का निर्माण नहीं हो रहा था। सड़क निर्माण न होने से लोगों को आने-आने में परेशानी हो रही है।
निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी ने बताया कि न्यायालय से फैसला आने के बाद नगर निगम ने अब खिजर मकबरे की जमीन पर लंबे समय बाद जटवाड़ा-हनुमान नगर सड़क बनाने का काम शुरू किया है। इसके बनने के बाद जटवाड़ा एवं हनुमान नगर वासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी।
वहीं, मेयर राजीव जैन ने निगम अधिकारियों से कहा कि सीवर समस्या के स्थायी समाधान के लिए कालूपुर-दहिया कॉलोनी मार्ग से लहराड़ा वाले रास्ते तक सीवर लाइन डालकर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की बड़ी लाइन में जोड़ने की संभावनाएं तलाशी जाए।
इसके लिए एस्टीमेट तैयार किया जाए। सीवर लाइन डाले जाने से विशाल नगर, कबीर नगर में रहने वाले लोगों को भी राहत मिल सकेगी।
फोटो 10: सोनीपत के जटवाड़ा में नारियल तोड़कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराते मेयर राजीव जैन व निग