फोटो 07- सोनीपत की मायापुरी कॉलोनी में स्थानीय लोगों के साथ नारियल फोड़कर विकास कार्य का शुभारं
- फोटो : samvad
सोनीपत। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने वीरवार को वार्ड-17 की मायापुरी कॉलोनी में नारियल फोड़कर 40 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। हर वार्ड में जल्द लोगों की सभी समस्याओं का निदान करवाया जाएगा।
मेयर ने वार्ड पार्षद नवीन तंवर व अन्य लोगों के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने बताया कि वार्ड-17 की मायापुरी कॉलोनी में गली संख्या 4 में 20 लाख रुपये की लागत से सीवर व पेयजल लाइन डालने का कार्य शुरू हो चुका है।
इसके बाद इतनी ही लागत से गलियों का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान रघुबीर रंगा, राजेश, राजबीर, घनश्याम, सूबे सिंह, प्रीति मौजूद रहे।
शनि मंदिर अंडरपास में जाली लगाने का काम शुरू
मेयर ने बताया कि शनि मंदिर के पास अंडरपास के नीचे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले की जाली टूटी हुई थी। उसे दोबारा लगवाने का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि जाली हल्की पतियों की बनी होने के कारण बार-बार टूट रही थी। इस बार गॉर्डर लगाकर जाली लगाई जा रही है। आधे हिस्से में 3 दिन बाद जाली का जमाव होने के बाद शेष हिस्से में जाली लगवाई जाएगी ताकि वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी न झेलनी पड़े।