फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जानलेवा हमले में चार नाबालिग समेत सात गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव सलीमसर माजरा में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने चार नाबालिग समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सलीमसर माजरा के प्रियांशु ने थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 6 मार्च की शाम वह बाइक से फरमाना सामान लेने जा रहे थे। जब वह गांव के बस स्टैंड के पास पहुंचे थे तो पहले से खड़े नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया।
इसके बाद एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया था। चाकू उनकी कमर में लगा था जबकि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश में दो बार वार किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन


मामले में सहायक उप निरीक्षक संदीप ने चार अपचारी बालकों को उनके परिजनों की मौजूदगी में अभिरक्षा में लिया। साथ ही आरोपी अक्षय, अर्पित उर्फ डेविल और कमल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें