फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब के नशे में मिले तो पुलिस पर ही लगा दिया गलत व्यवहार का आरोप

Thu, 16 Apr 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवक और दो महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए डायल 112 पर ही कॉल कर पुलिस कर्मियों पर ही आरोप लगा दिए। जांच में तीन शिकायतकर्ता नशे में मिले।
विज्ञापन


कुंडली थाना के एसआई महेंद्र सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि मंगलवार देर रात वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान कुंडली गांव के पास सर्विस रोड पर एक थार और स्कॉर्पियो के पास दो महिलाएं और दो युवक खड़े हुए दिखाई दिए।
पुलिस को देखकर थार में सवार युवक मौके से निकल गए जबकि महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वह खाना लेने आई हैं। कुछ देर बाद वह भी वहां से चली गईं। कुछ समय बाद डायल 112 पर शिकायत मिली कि पुलिस कर्मी शराब के नशे में हैं और महिलाओं के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम रोडियो मॉल के पास पहुंची तो वहां पर शिकायत करने वाली महिलाएं मिलीं। पुलिस ने उन्हें पहचान लिया। जांच में सामने आया कि वही युवक-युवतियां पहले सर्विस रोड पर मौजूद थे। जांच के दौरान चारों को हिरासत में लिया गया और उनके सैंपल लिए गए।
जांच में दो युवकों व एक महिला के अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी विशाल और पवन सिंह सहित दो महिलाओं के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें